सुख की खोज I Blog 17 - Divyesh ki Divyvani

 सुख की खोज



हेल्लो दोस्तों, में हुँ आपका दोस्त दिव्येश एम. डाभी और स्वागत है आपका दिव्येश की दिव्यवाणी में...

एक इंसान बगीचे में बेंच पर बैठा था। उसके पास एक बेग थी। मुल्ला नसीरुद्दीन बगीचे में टहलते टहलते उसके पास आये और बोले बहार से आये हुए लगते हो, क्युकी आपको कभी देखा नहीं। वो इंसान बोला, "हा, में दूर एक शहर में रहता हु। मेरे पास सब कुछ है। पैसा है, बहुत बड़ा बंगलो है, प्यारा परिवार है उसके बावजूद मुझे जीवन में दिलचस्पी नहीं रही। इसलिए थोड़े दिनों की छूटी लेकर में सुख की खोज में निकला हु।

मुल्ला कुछ बोलने के बजाये उस इंसान की बेग लेकर भागे। वो इंसान भी मुल्ला के पीछे भागा। मुल्ला दौड़ में पक्के थे इसलिए काफी आगे निकल गए। वो इंसान हांफते हुए उनके पीछे दौड़ता रहा। कुछ देर बाद मुल्ला रस्ते के किनारे एक बेंच पर बैठ गए।

थोड़ी देर बाद वो इंसान थका हुआ वह पंहुचा। उसने जल्दी से अपनी बेग लेली। बेग मिलने की खुशी उसके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी और दूसरे ही पल उसने गुस्से से मुल्ला से कहा, "मेरी बेग लेकर क्यों भागे?"

मुल्ला ने कहा, "आप सुख की खोज में निकले थे ना? तो बेग वापस मिलने पर आपको सुख की अनुभूति हुई? मैने तो आपकी सुख खोजने में मदद की है

हम में से ज्यादातर लोग भी उस इंसान जैसे होते है। जो कुछ हमारे पास उसमे से सुख नहीं मिलता पर जब वो खो जाने के बाद वापस मिलता है तो अच्छा लगता है।

इसलिए अब कभी आपका मूड ठीक ना हो तो घर की सारी चीजों को गौर से देखे। फिर सोचिये अगर ये चीजे आपके पास ना होती तो कितनी तकलीफ होती। तो अब कभी भी आपको लगे के आप खुश नहीं है या आप सुखी नहीं है तो ये सोचिये की आपके पास जो है वो दुनिया के करोडो लोगो के लिए एक सपना है।

जैसे की...

१. आप इस ऑडियो को मोबाइल पर सुन रहे है, दुनिया में 198 करोड़ लोगो के पास खुद का मोबाइल नहीं है।

२. आपके पास घर है जो आपको शर्दी, गर्मी या बारिस से बचाता है लेकिन दुनिया में १३० करोड़ लोगो के पास आज भी घर नहीं है।

३. आप आराम से बैठकर ये सुन रहे है मतलब के आप बीमार नहीं है, दुनिया में किसी भी समय १२० करोड़ लोग बीमार होते है।

४. आज सुबह आप जब उठे तब दुनिया में ८८,४०० लोग नींद में ही मृत्यु हो गई और ऐसा हर रोज होता है।

५. आपको पिने का पानी घर पर मिल जाता है जो दुनिया में १८० करोड़ लोगो को  नहीं मिलता है।

६. आपके घर पर बिजली होगी लेकिन दुनिया में आज भी १८ करोड़ घर में बिजली नहीं है।

७. आप गरीब नहीं है, दुनिया में ११२ करोड़ लोग आज भी गरीब है।

८. आप आराम से अपना दिन पसार कर सकते है ऐसी मौज तो करोड़पति लोगो को भी नसीब नहीं होती।

तो आज से ही फरियाद करना छोड़ दे और जिंदगी को सही तरीके से जीना शुरू कर दे ईश्वर ने इतनी अच्छी जिंदगी दी है तो उसका सही इस्तेमाल करे।

आप इसे ऑडियो के रूप में एपल पॉडकास्ट, स्पॉटीफाई, एंकर, गूगल जैसे अन्य पॉडकास्ट पर भी सुन सकते है। अगर आप इसे एपल पॉडकास्ट पर सुन रहे है तो इसे सब्स्क्राइब करना न भूले, अपना रिव्यु और स्टार रेटिंग जरूर दे।

आशा करता हूं कि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा और आपके जीवन में बदलाव लाने में यह उपयोगी होगा। इस ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा लोगों को फॉरवर्ड कीजिए ताकि और किसी की जिंदगी में भी बदलाव आ सके। ऐसे ही और ब्लॉग को पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा चैनल दिव्येश एम डाभी और पढ़ते रहिए दिव्येश की दिव्य वाणी।

धन्यवाद  

दिव्येश एम डाभी


Follow Me:

YouTube: https://www.youtube.com/divyeshmdabhi

Facebook: https://www.facebook.com/DivyeshMDabhiOfficial

Instagram: https://www.instagram.com/divyeshmdabhi/

Twitter: https://twitter.com/divyeshmdabhi/

LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/divyeshmdabhi/

Anchor Podcast: https://anchor.fm/divyeshmdabhi

Blog: https://divyeshmdabhi.blogspot.com/

 

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोया हुआ रिश्ता - कर भला तो हो भला I Blog 15 - Divyesh ki Divyvani

असफलता से सफलता की और I Blog 13 - Divyesh ki Divyvani

सेल्स में सफलता कैसे पाए? I Blog 14 - Divyesh ki Divyvani