असफलता से सफलता की और I Blog 13 - Divyesh ki Divyvani

 असफलता से सफलता की और


स्वागत है आपका दिव्येश की दिव्यवाणी में...

में हुँ आपका दोस्त दिव्येश एम. डाभी और आज हम जानेंगे "असफलता से सफलता की और" की एक सच्ची कहानी तो आइये चलते है आज की कहानी की और...

एक इंसान २१ साल की उम्र में बिजनेस में असफल हुआ, २२ साल की उम्र में एक चुनाव में खड़ा हुआ लेकिन हार गया, २४ साल की उम्र में फिर से एक बिजनेस करने की कोशिश की लेकिन फिर असफल हुआ, २६ साल की उम्र में उसकी पत्नी गुजर गई, २७ साल की उम्र मे मानसिक संतुलन खो बैठा, ३४ साल की उम्र में फिर से चुनाव हर गया, ४५ साल की उम्र में सेनेट का चुनाव हार गया, ४७ साल की उम्र में उप-राष्ट्रपति बनने असफल हुआ, ४९ साल की उम्र में फिर से सेनेट का चुनाव हर गया और ५२ साल की उम्र में वो इंसान अमरीका का राष्ट्रपति बना। यह इंसान और कोई नहीं अब्राहम लिंकन थे। जो की अमरीका के सर्व श्रेष्ठ राष्ट्रपति में से एक थे। क्या आप उन्हें असफल मानेंगे?

जीवन में हम सभी को कभी न कभी असफलता का सामना करना पड़ता है। अगर आप किसी काम में असफल हुए है तो इसका मतलब ये नहीं है की आप कभी सफल नहीं हो सकते। इसका सिर्फ एक ही मतलब है की आप अभी सफल होने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे।

सफल और असफल इंसान के बिच में एक ही फर्क होता है की असफल लोग असफलता मिलने पर रुक जाते है और सफल लोग तब तक प्रयास करते रहते है जब तक सफलता मिल न जाये। जो भी सफल हुए है इनका मतलब ये नहीं है की वो कभी असफल नहीं हुए थे इसका सिर्फ ये मतलब है की वो असफल होने के बावजूद लगातार कोशिश करते रहे जब तक उन्हें सफलता न मिली। तो और मेहनत कीजिये और प्रयास कीजिये और मुझे विश्वास है आपको सफलता जरूर मिलेगी।

आशा करता हूं कि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा और आपके जीवन में बदलाव लाने में यह उपयोगी होगा। इस ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा लोगों को फॉरवर्ड कीजिए ताकि और किसी की जिंदगी में भी बदलाव आ सके। ऐसे ही और ब्लॉग को पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा चैनल दिव्येश एम डाभी और पढ़ते रहिए दिव्येश की दिव्य वाणी। 

धन्यवाद

दिव्येश एम डाभी


Follow Me:

Youtube: https://www.youtube.com/divyeshmdabhi

Facebook: https://www.facebook.com/DivyeshMDabhiOfficial

Instagram: https://www.instagram.com/divyeshmdabhi/

Twitter: https://twitter.com/divyeshmdabhi/

LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/divyeshmdabhi/

Anchor Podcast: https://anchor.fm/divyeshmdabhi

Blog: https://divyeshmdabhi.blogspot.com/


#divyeshkidivyvani #divyeshmdabhi 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आप अपनी आदतों के मालिक है या गुलाम? I Blog 3 - Divyesh ki Divyvani

क्या जीवन में आपने किसी को ऐसा धक्का दिया है? I Blog 9 - Divyesh ki Divyvani