सफलता का रहस्य I Blog 11 - Divyesh k DIvyvani

सफलता का रहस्य



स्वागत है आपका दिव्येश की दिव्य वाणी में

राम और श्याम दोनों दोस्त थे। दोनों साथ में ही बड़े हुए थे। अब वह दोनों बड़े हो गए थे और काम की तलाश में थे। गांव के पास में ही एक कंपनी शुरू हुई थी तो उन्होंने सोचा की वही पे तलाश की जाये। वो दोनों पहुंच गए कंपनी पर और काम के बारे में पूछा। कंपनी के मेनेजरने बताया की जंगल से लकड़ी काटने का काम है तो दोनों ने उस काम को स्वीकार कर लिया। दूसरे दिन से दोनों काम पर लग गए।

एक महीने बाद जब काम का पैसा मिला तो राम को ज्यादा और श्याम को बहुत काम पैसा मिला था। श्यामने मेनेजर से फरियाद की हम दोनों ने एक ही दिन एक साथ काम शुरू किया था तो ऐसा फर्क क्यों की राम को ज्यादा पैसा मिला और मुझे इतना कम? मेनेजर ने कहा मैंने तो काम के हिसाब से पैसा दिया है तुम ने राम के मुकाबले काफी कम लकडिया काटी है तो तुमको उस हिसाब से कम पैसा मिला है।

श्याम ने राम से पूछा के तुमने इतनी ज्यादा लकडिया कैसे काट ली? तब राम ने श्याम से पूछा की तुमने अपनी कुल्हाड़ी की धार को आखिरीबार कब  तेज किया था? में जब भी कोई पेड़ काटता तो उसके बाद सबसे पहले अपनी कुल्हाड़ी की धार को तेज करता फिर दूसरा पेड़ काटने जाता था। श्याम को अपनी गलती समज में आई की उसने अपनी कुल्हाड़ी की धार को कभी तेज ही नहीं किया उस वजह से वह इतने कम पेड़ काट सका।

दोस्तों आपने भी देखा होगा की एक ही क्लास या एक ही कॉलेज से निकले हुए बच्चो में से कुछ आगे निकल जाते है और कुछ पीछे रह जाते है। क्युकी वह स्कुल या कॉलेज के बाद नया सिखना छोड़ देते है और उस वजह से वह आगे नहीं बढ़ पाते है। जिस दिन आपने नया सीखना बंध किया उस दिन से आपकी तरक्की भी रुक जाएगी। तो इस कहानी से हम सिख सकते है की जीवन में कभी भी सीखना बंध मत कीजिये। आपने अपनी बुद्धि की धार को आखिरीबार कब तेज किया था? अपनी बुद्धि की धार को रोजाना तेज करते रहिये और जीवन में आगे बढ़ते रहिये।      

आशा करता हूं कि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा और आपके जीवन में बदलाव लाने में उपयोगी होगा। इस ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा लोगों को फॉरवर्ड कीजिए ताकि और किसी की जिंदगी में भी बदलाव आ सके। ऐसे ही और ब्लॉग को पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा चैनल दिव्येश एम डाभी और पढ़ते रहिए दिव्येश की दिव्य वाणी।

धन्यवाद


Follow Me:

Youtube: https://www.youtube.com/divyeshmdabhi

Facebook: https://www.facebook.com/DivyeshMDabhiOfficial

Instagram: https://www.instagram.com/divyeshmdabhi/

Twitter: https://twitter.com/divyeshmdabhi/

LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/divyeshmdabhi/

Anchor Podcast: https://anchor.fm/divyeshmdabhi

Blog: https://divyeshmdabhi.blogspot.com/

 

 

#divyeshmdabhi #divyeshkidivyvani #divyeshmdabhiblog #divyeshkidivyvaniblog #inspirationalstory #motivationalstory #hindiblog #bloginhindi 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन की किसी भी परिस्थिति में धीरज कैसे रखे? I Blog 1 – Divyesh ki Divyvani

जीवन में कभी कभी खाली होना क्यों जरुरी है? I Blog 2 - Divyesh ki Divyvani

संगत हमेंशा उच्च विचारोवालो की करे I Blog 19 - Divyesh ki Divyvani